spot_img
12.3 C
Varanasi
Tuesday, February 10, 2026

Buy now

spot_img

सहायक अध्यापक व उसके परिवार को मिली जान से मारने की धमकी विपक्षियों द्वारा दी जा रही गाली गलौज मारपीट करने का लगाया गया गम्भीर आरोप जाच में जुटी पुलिस

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-सहायक अध्यापक व परिवार के बीच गाली गलौज मारपीट सहित जान से मारने की धमकी का मामला पहुँचा थाना समाधान दिवस दरबार एसीपी रोहनिया को पत्र देकर सहायक अध्यापक ने की विपक्षियों पर कार्यवाही करने व अपने व अपने परिवार के लिए सुरक्षा की माँग एसीपी ने चौकी प्रभारी मोहनसराय को जांचोपरांत कार्यवाही के लिए दिया निर्देश।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक रोहनिया थाना क्षेत्र के दरेखु (नाटापुर) गाँव निवासी राजेश कुमार यादव पुत्र बिजय बहादुर यादव ने थाना समाधान दिवस थाना रोहनिया पर आयोजित शनिवार को थाना दिवस पर दिवसाधिकारी सहायक पुलिस आयुक्त संजीव कुमार वर्मा को तहरीर देकर बताया कि उनके चाचा पारसनाथ यादव व उनके दो पुत्र दीपक व पंकज ने पीड़ित को व उसके माता पिता को आये दिन प्रताड़ित करते रहते है जैसे गाली गलौज मारपीट तक आमादा व जान से मारने की धमकी देने का कार्य विपक्षी गण करते रहते है।

पीड़ित राजेश कुमार यादव कम्पोजिट विद्यालय बैरी चकिया जनपद चंदौली में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात है उसका आरोप है कि विपक्षी गण आये दिन उसके माता-पिता व उसे गाली गलौज व मारपीट सहित जाना से मारने की धमकी देते रहते है।शुक्रवार को पीड़ित ने मोहनसराय चौकी पर प्रार्थना पत्र देकर विपक्षियों को मना करने का अपील किया था जिसके बाद चौकी के सिपाही द्वारा विपक्षी गणों को बुलाकर दोबारा पुनरावृत्ति ना करने की सलाह देकर छोड़ दिया गया था जिससे क्षुब्ध व आक्रोशित विपक्षी ने पुनः शनिवार को सहायक अध्यापक को धमकी दिया जिससे क्षुब्ध होकर पीड़ित ने एसीपी रोहनिया को तहरीर देकर कार्यवाही की माँग किया।मामले का त्वरित संज्ञान लेते हुए एसीपी रोहनिया संजीव कुमार शर्मा ने चौकी प्रभारी मोहनसराय अमीर बहादुर सिंह को जांचोपरांत आवश्यक विधिक कार्यवाही करने का आदेश रोहनिया पुलिस को दिया है।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp