spot_img
12.1 C
Varanasi
Saturday, February 14, 2026

Buy now

spot_img

राजातालाब में गणतंत्र दिवस पर धार्मिक झांकियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-राजातालाब थाना क्षेत्र के जमुआ रोड पर सोमवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।राजातालाब क्षेत्र में देशभक्ति और सांस्कृतिक उत्साह का माहौल देखने को मिला।जमुआ रोड पर तन्नू पांडेय द्वारा भगवान शिव-पार्वती एवं राधा-कृष्ण की भव्य झांकियों का आयोजन किया गया,जिसने उपस्थित सभी ग्रामवासियों का मन मोह लिया।झांकियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए और श्रद्धा के साथ दर्शन किए।

वहीं राजातालाब रेलवे क्रॉसिंग पर दाना बेचने वाले दीपक कुमार पटेल द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस दौरान बच्चों और स्थानीय लोगों की सहभागिता से कार्यक्रम और भी भव्य हो गया।ध्वजारोहण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया,जिसमें देशभक्ति गीत,नृत्य एवं अन्य प्रस्तुतियों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे आपसी भाई चारे और देश प्रेम का प्रतीक बताया।गणतंत्र दिवस के इस आयोजन ने राजातालाब क्षेत्र में उत्साह,श्रद्धा और राष्ट्रीय भावना को और मजबूत किया।

नेशनल मीडिया हेल्पलाइन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पत्रकार ब्यूरो चीफ वाराणसी एस के श्रीवास्तव विकास व भावी ग्राम प्रधान प्रत्याशी असवारी सुनील यादव ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।इस अवसर पर पत्रकार अजय तिवारी,पत्रकार जयचंद,पत्रकार अजय गुप्ता,शिवा यादव,अवधेश यादव,दीपक जितेन्द्र मास्टर साहब गोपाल संजय यादव अजय कुमार शोभनाथ पटेल अनिल पटेल तन्नू पांडेय अभिषेक महादेव मगरू महादेव रोहित कृष्णा राधा अनन्या पांडेय सुनील यादव विजय गुप्ता ग्राम प्रधान हरिशंकर पटेल ग्राम प्रधान शामिल रहे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp