spot_img
29.5 C
Varanasi
Saturday, August 15, 2026

Buy now

spot_img

वसुंधरा पब्लिक स्कूल में मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले वंश कुमार गुप्ता को मिला शील्ड हर्ष का माहौल

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को राजातालाब थाना क्षेत्र के भीमचण्डी स्थित वसुंधरा पब्लिक स्कूल में प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर कक्षा में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को स्कूल प्रबंधन की ओर से शील्ड देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रबंधक ने जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले असवारी गांव निवासी अजय कुमार गुप्ता के पुत्र वंश कुमार गुप्ता ने पूरे विद्यालय का नाम रोशन किया है।वंश की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार में बल्कि पूरी कक्षा के बच्चों में खुशी की लहर दौड़ गई विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि यह हमारे लिए अत्यंत गर्व की बात है कि हमारे स्कूल के बच्चे लगातार मेहनत और लगन से पढ़ाई कर विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं।ऐसे आयोजन बच्चों को आगे बढ़ने और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा देते हैं गणतंत्र दिवस के इस विशेष मौके पर आयोजित सम्मान समारोह में बच्चों,अभिभावकों और शिक्षकों में खासा उत्साह देखने को मिला।विद्यालय परिवार ने सभी सम्मानित छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp