एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-आकाशवाणी वाराणसी केंद्र से किसानों के लिए प्रसारित होने वाले “कृषि जगत” कार्यक्रम के कवरेज के लिए आकाशवाणी (रेडियो) वाराणसी की टीम बृहस्पतिवार को चोलापुर विकास खण्ड के बबियांव गांव में स्थित जय श्री बाग पहुंची।यहां पर बबियांव सहित आस पास के गांवों के प्रगतिशील किसानों,आंगनवाड़ी कार्यकत्री चोलापुर एफपीओ (फार्मर प्रोड्यूसर आर्गनाइजेशन)से जुड़े किसानों ने आकाशवाणी की टीम के साथ अपने खेती के अनुभवों व विचारों को साझा किया।कृषि विभाग के खण्ड तकनीकी प्रबंधक देवमणि त्रिपाठी ने एग्री स्टैक योजनान्तर्गत डिजिटल क्राप सर्वे व फार्मर रजिस्ट्री के सम्बंध में जानकारी देते हुए किसानों से डिजिटल क्राप सर्वे में सहयोग करने एवं फार्मर रजिस्ट्री कराने की अपील की।इस दौरान एफपीओ के शैलेंद्र कुमार रघुवंशी,शिव कुमार यादव,सौरभ रघुवंशी,कौशल सिंह,पूनम,रवि सिंह आदि किसानों ने अपने विचार रखे।आकाशवाणी टीम में शामिल अनुभाग सहायक सुधीर कुमार श्रीवास्तव एवं कृषि जगत के कार्यक्रम सहयोगी रामकृष्ण मिश्र ने किसानों के अनुभवों व विचारों को रिकार्ड किया। बृहस्पतिवार को ही कृषि जगत कार्यक्रम में शाम 6.30 बजे कार्यक्रम का प्रसारण भी किया गया जिसे किसानों व श्रोताओं ने बड़े ही ध्यान सुना व कार्यक्रम की सराहना की।


