spot_img
12.1 C
Varanasi
Thursday, February 12, 2026

Buy now

spot_img

डिप्टी डायरेक्टर पंचायत द्वारा किया गया भीषमपुर ग्राम पंचायत का औचक निरीक्षण

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-डिप्टी डायरेक्टर पंचायत श्री जितेंद्र कुमार मिश्रा अपनी टीम के साथ गुरुवार को सेवापुरी विकास खण्ड के ग्राम पंचायत भीषमपुर का औचक निरीक्षण किये।निरीक्षण के दौरान पीडब्ल्यूएमयू का गहन अवलोकन किया गया जो पूर्ण रूप से क्रियाशील पाई गई।निरीक्षण के समय यूनिट में उपलब्ध वाशिंग मशीन,ट्रेडिंग मशीन,गुल्ला मशीन,फटका मशीन,ड्रायर मशीन का संचालन देखा गया साथ ही ग्राम पंचायत द्वारा हाल ही में क्रय की गई नई शेडिंग मशीन को भी यूनिट में सम्मिलित किया गया है,जिसकी जानकारी अधिकारियों को दी गई।इसके उपरांत डिप्टी डायरेक्टर द्वारा बहुउद्देशीय पंचायत भवन,पीएलसी एवं सीएससी का भी निरीक्षण किया गया।पंचायत सहायक से ओएसआर जनरेशन से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही बहुउद्देशीय पंचायत भवन से शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली गई।

पंचायत सहायक द्वारा अवगत कराया गया कि ग्राम सभा में अब तक 509 सेवाएँ जारी की जा चुकी हैं तथा ओएसआर खाते में ₹1,07,000/- की आय ग्राम सभा द्वारा अर्जित की गई है। पंचायत सचिव से आरआरसी संचालन एवं कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था के संबंध में भी विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई।इस अवसर पर राकेश कुमार सिंह प्रधान भीषमपुर जिला अध्यक्ष प्रधान संघ वाराणसी,सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) श्री धनंजय कुमार,पंचायत सचिव मनोज कुमार,खंड प्रेरक कैलाश यादव,पंचायत सहायक कंचन देवी,सफाई कर्मी राजेश कुमार,छोटेलाल,जगदीश कुमार,गोकुल सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।ग्राम सभा की सम्मानित जनता की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही।डिप्टी डायरेक्टर पंचायत द्वारा ग्राम सभा में संचालित कार्यों की सराहना करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp