एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-रोहनिया थाना क्षेत्र मोहनसराय रेलवे ओवरब्रिज पर बीती रात उस वक्त हड़कंप मच गया,जब नेशनल हाईवे पर एक अनियंत्रित डीसीएम और दर्शनार्थियों से भरी बस के बीच भीषण भिड़ंत हो गई।टक्कर इतनी जोरदार थी कि कपड़ों के गट्ठरों से लदी डीसीएम बीच सड़क पर ही पलट गई।इस हादसे के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई,लेकिन गनीमत यह रही कि एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार कपड़ों से लदी डीसीएम अखरी के तरफ से प्रयागराज के तफर जा रही थी तभी गलत दिशा से रास्ता भटकर दर्शनार्थियों से भरी बस डीसीएम के सामने आ गयी और जोरदार टक्कर मोहनसराय रेलवे ओवरब्रिज पर होने से हड़कम्प मच गया।बस में सवार सभी लोग दर्शनार्थी थे,जो धार्मिक यात्रा पर निकले थे।टक्कर के प्रभाव से डीसीएम अनियंत्रित होकर पलट गई और उसमें लदे कपड़े सड़क पर बिखर गए।

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मोहनसराय चौकी प्रभारी अमीर बहादुर सिंह दल-बल के साथ तत्काल मौके पर पहुँचे।पुलिस ने सबसे पहले बस में फंसे सहमे हुए दर्शनार्थियों को बाहर निकाला।प्राथमिक जांच के बाद पुष्टि हुई कि बस में सवार सभी श्रद्धालु पूरी तरह सुरक्षित हैं।इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए क्रेन मंगवाई और बीच सड़क पर पलटी डीसीएम को हटवाकर किनारे कराया।हादसे के कारण नेशनल हाईवे पर कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित हुआ था,जिसे पुलिस की सूझबूझ से समय रहते बहाल कर दिया गया।पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों वाहनों के चालकों को मामूली चोटें आई हैं,जिनका प्राथमिक उपचार करा दिया गया है।फिलहाल किसी भी जनहानि की सूचना नहीं है,जो एक बड़ी राहत की बात है।ज्ञात हो कि 2 फरवरी 2026 की रात मोहनसराय रेलवे ओवर ब्रिज के ऊपर गलत दिशा से आ रही बस संख्या एमपी 66 जेड ई 2899 मिनी बस से यूपी 21 सीटी 4361 डीसीएम से टकरा गई टकराने से दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई तथा डीसीएम हाईवे पर पलट गई हाईवे मोबाइल व क्रेन की मदद से वाहनों को हाईवे से हटाया गया।

मिनी बस में कुल 42 यात्री सवार थे सभी सुरक्षित है।बस मालिक बाबू जी पाल निवासी बैढन सिंगरौली मध्य प्रदेश ने बताया कि हमारी बस संस्कार वैली इंटरनेशनल स्कूल धुरिटल वैधान में लगा है स्कूल की 2 दिनों की छुट्टी थी जिसके बाद परिवार व पड़ोस के लोगो को अयोध्या दर्शन के लिए भेजा था चालक उमेश कुमार शाह द्वारा दर्शन कराकर वापस घर लेकर आ रहा था मोहनसराय ओवरब्रिज के नीचे से रास्ता भटकने के कारण गलत दिशा में बस लेकर चला गया और डीसीएम में टक्कर हो गयी श्रीराम जी का आशीर्वाद रहा कि सभी लोग सुरक्षित है।चौकी प्रभारी मोहनसराय अमीर बहादुर सिंह ने घटना के बाद दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही में जुट गए है।


