एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-थाना बड़ागांव क्षेत्रान्तर्गत चौकी हरहुआ चौकी पर वादिनी पूजा तिवारी पत्नी अशोक तिवारी निवासी ग्राम गजपुर थाना गजपुर जनपद गोरखपुर ने लिखित सूचना दिया कि 12 वर्षीय पुत्री प्रियांशु तिवारी को डांटने पर नाराज़ होकर सुबह 8:45 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई।सूचना पर थाना बड़ागांव पुलिस ने तत्काल चौकी प्रभारी हरहुआ विवेकानन्द द्विवेदी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक रविन्द्र दुबे एवं कांस्टेबल अभिषेक सहित पुलिस टीमों का गठन कर बालिका की तलाश शुरू कराया।आस पास सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहन अवलोकन के साथ आसपास के दुकानदारों,राहगीरों व स्थानीय नागरिकों को बालिका का फोटो दिखाकर पूछताछ की।सीसीटीवी फुटेज एवं सतर्क पुलिस कार्रवाई के परिणामस्वरूप बालिका प्रियांशु तिवारी को हरहुआ चौराहा क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया गया।आवश्यक विधिक औपचारिकताएँ पूर्ण करते हुए बालिका को उसकी माता को सुपुर्द कर दिया गया।


