spot_img
12.1 C
Varanasi
Thursday, February 12, 2026

Buy now

spot_img

खबर का असर:खबर प्रकाशित होने के बाद बीडीओ ने घमहापुर गांव का किया निरीक्षण पायी कमियां सचिव व सफाई कर्मी को लगाया फटकार दी चेतावनी

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-आराजी लाइन विकास खंड के ग्राम पंचायत घमहापुर गांव में मंगलवार को ग्राम प्रधान श्रीनाथ पटेल तथा एडीओ पंचायत की उपस्थिति में खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह यादव ने पंचायत भवन,सामुदायिक शौचालय तथा आरआरसी सेंटर के संचालन एवं साफ सफाई की व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान आरआरसी सेंटर का संचालन न पाए जाने पर उपस्थित सचिव उषा यादव को चेतावनी जारी करते हुए निर्देशित किया गया कि दो दिनों के अंदर आरआरसी सेंटर का संचालन शत प्रतिशत रूप से शुरू हो जाए इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत में साफ सफाई की स्थिति खराब पाई गयी जिसके लिए संबंधितों को निर्देशित किया गया कि सफाई कर्मियों की टीम लगा करके गांव में साफ सफाई करते हुए कूड़े का निस्तारण किया जाए।

साथ ही साथ ग्राम पंचायत में प्रगाढ़ मतदाता पुनरीक्षण के कार्यों का भी अवलोकन किया गया तथा जिन वोटरो को नोटिस जारी की गई है उन्हें अपने अभिलेख ससमय जमा करने हेतु प्रेरित किया गया।आपको बता दे की सवेरा न्यूज काशी की टीम सोमवार को ग्राम पंचायत घमहापुर के मिनी सचिवालय पंचायत भवन,सामुदायिक शौचालय व आरआरसी सेंटर के खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था जिसके बाद मंगलवार को बीडीओ आराजी लाइन घमहापुर गाँव पहुँच सारी समस्याओं की जानकारी ली और उसे तत्काल दुरुस्त कराने का भी आदेश-निर्देश सम्बंधित को जारी किया।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp