एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-बढ़नी स्थित यूपी एकेडमी में 65 से ज्यादा लड़कियों ने आत्मरक्षा का गुर सीखा।मानव अकादमी ऑफ मार्शल आर्ट्स की सीनियर प्रशिक्षक सेंसेई ज्योति सिंह के नेतृत्व में छात्राओं को कराटे के बेसिक किक पंच ब्लॉक का अभ्यास कराया गया।मानव अकादमी के ब्लैक बेल्ट प्रशिक्षकों कशिश पटेल,स्नेहलता सिंह,खुशबू मौर्या,कृतिका पटेल आदि ने छात्राओं से विपरीत परिस्थितियों में मानव शरीर के कमजोर भाग पर प्रहार करके खुद को बचाने की तकनीकी का अभ्यास कराया।

ज्योति सिंह ने बताया मार्शल आर्ट्स हमें शारीरिक ही नही मानसिक रूप से भी मजबूत बनाता है।यूपी एकेडमी के डायरेक्टर उदय प्रताप प्रधान ने कहा कि लड़कियों का आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए मार्शल आर्ट्स जरूरी है।एमडी उपेन्द्र प्रताप प्रधान ने इस अभियान की सराहना की और धन्यवाद ज्ञापित किया।इस अवसर पर स्कूल के राज चौहान,प्रियंका यादव,मनोज केशरी,ऋचा शर्मा,हिना बानो,अर्चना यादव,उर्मिला चौबे,किरण यादव उपस्थित रहीं।


