spot_img
45 C
Varanasi
Sunday, May 17, 2026

Buy now

spot_img

चौकी प्रभारी मातलदेई ने किया पैदल गस्त महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत पंचकोशी परिक्रमा मार्ग पर पुलिस की कड़ी निगरानी

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत पंचकोसी परिक्रमा मार्ग एवं मातलदेई चौकी क्षेत्र में शांति,सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चौकी प्रभारी मातलदेई के नेतृत्व में पुलिस फोर्स द्वारा सघन सायंकालीन गश्त की गई।गश्त के दौरान परिक्रमा मार्ग के प्रमुख पड़ावों,मंदिर परिसरों,संवेदनशील स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों पर विशेष सतर्कता बरती गई।पुलिस टीम द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था,पार्किंग एवं भीड़ नियंत्रण व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।साथ ही स्थानीय नागरिकों,दुकानदारों एवं श्रद्धालुओं से संवाद कर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने का आग्रह किया गया।

गश्त के दौरान असामाजिक तत्वों एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखते हुए उन्हें स्पष्ट चेतावनी दी गई कि पर्व के दौरान कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।चौकी प्रभारी मातलदेई साकेत पटेल ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व एवं पंचकोसी परिक्रमा को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने हेतु पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।नियमित गश्त,अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती एवं सतत निगरानी के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया गया है।पुलिस की सक्रियता से पंचकोसी परिक्रमा मार्ग सहित आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा का वातावरण बना हुआ है,जिससे श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों में विश्वास एवं संतोष का भाव देखा जा रहा है।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp