spot_img
36.1 C
Varanasi
Sunday, May 24, 2026

Buy now

spot_img

न्याय पंचायत स्तर पर शिक्षा चौपाल का आयोजन स्टॉल व प्रदर्शनी के माध्यम से किया गया जागरूक

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-हरहुआ विकास खंड के उदयपुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय में न्याय पंचायत स्तर पर शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों,अभिभावकों एवं समुदाय को शिक्षा के प्रति जागरूक करना रहा।शिक्षा चौपाल में विभिन्न विषयों के स्टॉल व प्रदर्शनी लगाकर जानकारी दी गई।कार्यक्रम का बतौर मुख्य अतिथि सहकारी समिति के अध्यक्ष एडवोकेट प्रिन्स चौबे ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार ने किया।संचालन ओपी गौतम ने किया।शिक्षा चौपाल में विज्ञान सहित अन्य शैक्षणिक विषयों की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई,जिन्हें बच्चों ने उत्साहपूर्वक देखा और समझा।इस अवसर पर क्षेत्र के अभिभावकों (गार्जियन) एवं छात्र-छात्राओं की उल्लेखनीय सहभागिता रही।वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यालय,अभिभावक और समाज के बीच संवाद मजबूत होता है तथा बच्चों में सीखने की रुचि बढ़ती है।कार्यक्रम के सफल आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण बना और उपस्थित लोगों ने इसे उपयोगी पहल बताया।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp