spot_img
20.1 C
Varanasi
Thursday, February 12, 2026

Buy now

spot_img

भैरवनाथ मंदिर में चोरो ने बोला धावा बाबा का निकाला चाँदी का आँख भक्तगणों में आक्रोश सीसीटीवी फुटेज चेक कर खुलासे की माँग

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-राजातालाब थाना क्षेत्र के भैरवनाथ मंदिर में गुरुवार को हुई चोरी,हौसला बुलन्द चोरो ने भैरवनाथ बाबा के चाँदी के एक आँख पर किया हाथ साफ राहगीरों व ग्रामीणों के आने जाने की भनक लगने पर एक चांदी का आँख निकाल भागने में सफल रहा चोर एक चांदी का आँख बचा सुबह हुई लोगो को घटना की जानकारी मौके पर पहुँची डायल 112 ने की जाँच पड़ताल।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीते दो से तीन दिनों पूर्व मंदिर से एक वजनी पीतल का घन्टा भी हुआ था चोरी।

ग्रामीणों की माँग है कि राजातालाब पुलिस मंदिर के समीप लगे सीसीटीवी फुटेज को चेक कर चोरी का करे खुलासा।वही कुछ लोगो ने बताया कि भैरवनाथ तालाब सुंदरीकरण कराने वाला कार्यदायी संस्था ने मंदिर के समीप सीसीटीवी लगवाया है उसकी जाँच पड़ताल की जाए तो उसमें चोरी करने वाले चोर का पहचान हो सकता है और पुलिस घटना की खुलासा भी आसानी से समय रहते हुए कर सकती है।

अब देखना यह है कि राजातालाब पुलिस कब और किस तरीके से चोरी के घटना का खुलासा करती है या चोरी की घटना ठंडे बस्ते में चली जाएगी।वही मंदिर के पुजारी शिव शंकर उपाध्याय कैथापुर ने बताया कि कल तक भैरवनाथ बाबा का दोनों चांदी का आंख था गुरुवार सुबह एक आंख गायब पाई गई मंदिरों में चोरी की घटना पुलिस पर बहुत सारी सवाल खड़ी करती नजर आ रही है पुलिस नियमित गस्त करें तो ऐसी घटना नहीं हो पाएगी।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp