spot_img
25.7 C
Varanasi
Friday, March 6, 2026

Buy now

spot_img

दूधिया ने घर में घुसकर महिला से की अश्लीलता राजातालाब पुलिस ने छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर शुरू की जाँच पड़ताल

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-राजातालाब क्षेत्र के एक गांव स्थित मकान में दोपहर के समय एक युवक पर घर में घुसकर महिला के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगा है।पीड़िता की तहरीर पर राजातालाब थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने घर के अंदर खाना बना रही थी।इसी दौरान बाहर दूध देने वाला व्यक्ति आया और आवाज लगाकर दूध लेने के लिए बुलाने लगा।महिला के अनुसार वह खाना बनाने में व्यस्त होने के कारण बाहर नहीं निकल सकी। आरोप है कि कुछ देर बाद उक्त युवक खुद ही घर के अंदर घुस आया।पीड़िता का आरोप है कि घर में अकेला देखकर युवक उसके पास पहुंच गया और जबरदस्ती करते हुए उसके साथ छेड़खानी करने लगा।इस दौरान उसने महिला के साथ अभद्र व्यवहार किया।महिला के शोर मचाने और अपनी मां को आवाज देने पर घर के अन्य लोग बाहर आए तब तक आरोपी मौके से भाग निकला।घटना के बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी।पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।राजातालाब पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp