spot_img
36 C
Varanasi
Monday, March 9, 2026

Buy now

spot_img

वैवाहिक समारोह में डीजे से दबकर घायल युवक की उपचार के दौरान ट्रामा सेंटर में हुई मौत परिजनो में मचा कोहराम मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

मृतक गोलू सोनकर।

वाराणसी/-राजातालाब थाना क्षेत्र के नरसड़ा में डीजे के चपेट में आने वाले युवक की इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर बीएचयू में हुई मौत परिजन पहुँचे थाने डीजे वाहन का चालक नाम पता अज्ञात व डीजे मालिक हरसोस निवासी पंकज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जाँच पड़ताल में जुटी राजातालाब पुलिस।प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को राजातालाब के नरसडा में पेड़ा लाल सोनकर की पुत्री उषा सोनकर की शादी थी बारात भदोही के गोरवरा नई बाजार निवासी सुरेश सोनकर के पुत्र राजकुमार सोनकर की आई हुई थी जहाँ द्वारचार के दौरान डीजे के पिछले हिस्से/टायर से दबकर महमूरगंज मंडुवाडीह निवासी गोलू सोनकर 28 वर्ष गम्भीर रूप से घायल हो गया।

घेरे में मृतक गोलू।

जिसे उपचार के लिए ट्रामा सेंटर बीएचयू रात साढ़े ग्यारह बजे भेजा गया जहाँ सोमवार सुबह/भोर 2 बजे उपचार के दौरान गोलू की मौत हो गयी,मौत की जानकारी लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया,परिजन सोमवार सुबह 10 बजे थाना राजातालाब पहुँच डीजे वाहन चालक व डीजे मालिक पंकज निवासी हरसोस के खिलाफ कार्यवाही की माँग करने लगे।मृतक गोलू सोनकर को एक पुत्री 4 वर्ष व एक पुत्र 5 वर्ष है,पत्नी रवीना का रो-रोकर बुरा हाल,डीजे मृतक गोलू के सर व मुँह सहित दाहिने हाथ पर चढ़ गई थी।सुनील कुमार सोनकर निवासी नरसडा के तहरीर पर राजातालाब पुलिस ने डीजे वाहन चालक नाम पता अज्ञात व डीजे मालिक पंकज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जाँच पड़ताल शुरू कर दी है।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp