spot_img
29.4 C
Varanasi
Wednesday, April 15, 2026

Buy now

spot_img

आराजी लाइन की आधा दर्जन सहायक अध्यापिकाओ को नारी शक्ति सम्मान समारोह में किया गया सम्मानित

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-जिला पंयायत अध्यक्ष वाराणसी के पत्र 6 मार्च 2026 द्वारा महिला शिक्षको की सूची संलग्न कर 8 मार्च 2026 रविवार को ब्लाक संसाधन केन्द्र केशरीपुर वाराणसी में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी महिला दिवस के अवसर पर नारी सशक्तिकरण के उद्देश्य से “नारी शक्ति सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया।जिसमें संलग्न सूची के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया।प्राप्त जानकारी के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बेसिक शिक्षा परिषद के तत्वावधान में ब्लॉक संसाधन केंद्र केसरीपुर वाराणसी में नारी सशक्तिकरण के उद्देश्य से नारी शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली शिक्षिकाओं को श्रीमती पूनम मौर्य जिला पंचायत अध्यक्ष वाराणसी,राम पूजन पटेल एवं सनत कुमार सिंह के द्वारा आराजी लाइन की अध्यापिकाओं क्रमशः अनुराधा सिंह पूर्व माध्यमिक विद्यालय भिखारीपुर,ज्योत्सना सिंह कम्पोजिट विद्यालय मोहनसराय,निधि राय प्राथमिक विद्यालय पयागपुर,रीना कुमारी पूर्व माध्यमिक विद्यालय विठ्ठलपुर,आंचल पटेल प्राथमिक विद्यालय धानापुर एवं पिंकी कुमारी प्राथमिक विद्यालय दीनदासपुर को सम्मानित किया गया।उक्त सभी अध्यापिकाओं को अपने क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया है।इस अवसर पर कंपोजिट विद्यालय मोहनसराय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती स्नेह प्रभा तिवारी एवं सहायक अध्यापिका श्रीमती पूजा सिंह सहायक अध्यापिका ज्योत्सना सिंह का उत्साह वर्धन करने के लिए साथ में उपस्थिति रही।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp