एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-महिलाएं जीवन के हर क्षेत्र सामाजिक,आर्थिक सहित सर्वांगीण विकास की आधारशिला हैं।हर क्षेत्र में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है।उक्त बातें हरहुआ स्थित एस आर प्लेटिनम इंग्लिश स्कुल में अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के पांच दिवसीय समापन समारोह के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि बाल चिकित्सक डॉ प्रदीप पांडेय ने वक्त की।उन्होंने बच्चों के उचित शिक्षा और पोषण युक्त भोजन,आहार देने पर जोर देते हुए कहा कि तभी उनका सम्पूर्ण विकास सम्भव है।शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाली महिलाओं को अतिथियों ने सम्मानित किया।पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरहुआ की प्रधानाध्यापिका डॉ कुमुद सिंह ने महिलाओं को अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये समाज मे आगे आने का आह्वान किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रबंध निदेशक कौशलेंद्र नारायण सिंह ने महिला दिवस की हार्दिक शुभकामना देते हुए कहा कि समाज निर्माण में महिलाओं के महत्वपूर्ण भूमिका और योगदान को सम्मानित कर उनके सपनों को पूरा करने में सहयोग पर बल दिया।इस अवसर पर डॉ खुशबू पांडेय स्त्री रोग विशेषज्ञ को विशिष्ट सम्मान देकर सम्मानित करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में प्रमुख भूमिका निभाने वाले 175 महिलाओं को सम्मानित किया गया।धन्यवाद प्रधानाचार्य आर पी सिंह,सहयोग नेहा सिंह व अंकिता व कार्यक्रम का संचालन निकिता और सपना यादव ने किया।


