spot_img
24.1 C
Varanasi
Thursday, April 30, 2026

Buy now

spot_img

पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर से मिले सफाई कर्मचारी सौपा पत्रक

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-ग्रामीण सफाई कर्मचारी संगठन के कर्मचारियों ने पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर से अटेसुआ ग्राम पंचायत में मुलाकात की।जहाँ कर्मचारियों ने अपनी सेवा नियमावली बनवाने के संबंध में एक ज्ञापन सौंपा।

मंत्री ओमप्रकाश राजभर अटेसुआ में भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ता प्रीतम राजभर के एक्सीडेंट में मृत्यु की सूचना पर मृतक परिवार से शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे थे।संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय कुमार तिवारी ने बताया कि ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को कार्य करते हुए 17 वर्ष हो गए हैं,लेकिन उनकी सेवा नियमावली अभी तक नहीं बन पाई है।

इस कारण कर्मचारियों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।इस अवसर पर मौजूद पूर्व महामन्त्री हरहुआ रमेश चन्द्र मौर्य,जितेंद्र पटेल,कल्लू पटेल,गोविंद यादव,इंद्रजीत,संगीता पटेल,अजीत कुमार पाल,अशोक,रविन्द्र,रविशंकर और अमित सहित कई अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp