spot_img
37.1 C
Varanasi
Friday, March 27, 2026

Buy now

spot_img

गंगा जमुनी तहजीब का मिशाल पेश कर ईद पर्व की दी गई शुभकामनाएं ग्राम प्रधान ने घर घर जाकर लोगों को दी बधाई

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-ग्रामीण अंचल क्षेत्र में ईद-उद-फितर (ईद) पर्व शनिवार को ईदगाहों में नमाज अदा करने के बाद हर्षोउल्लास वातावरण के बीच सकुशल सम्पन्न हुआ।इस पर्व पर परसीपुर गांव मुस्लिम बस्ती में मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित जगापट्टी के ग्राम प्रधान घनश्याम सिंह यादव की ओर से ईंद मिलन समारोह का आयोजन कर मुस्लिम बंधुओ के घर घर जाकर लोगों के गले लग कर बड़े बुजुर्ग,बहनों,माताओं,युवाओं व बच्चों को ईद पर्व की बधाई दी।क्षेत्र के परसीपुर,रसूलपुर,सजोई,जंसा,नई बस्ती,हाथी,सत्तनपुर,दिनदासपुर,हरसोस,कपरफोरवा सहित आदि इलाकों में स्थित ईद गाह में प्रातः 9 बजे भारी संख्या में मुस्लिम बन्धुओं ने नमाज अदा की।इस मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी थी।इसके बाद मुस्लिम बन्धुओं के घरों में विविध प्रकार के पकवान व सेवई बनाकर अपने व ईष्ट मित्रो को रसास्वादन कराते हुए गले मिलते एक दूसरे को बधाईयां दी।मुस्लिम बाहुल्य इलाका नई बस्ती,जन्सा,रसूलपुर में ख़ुशी का माहौल रहा।ईद पर्व की हर कोई एक दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई देते हुए खुशियां मनायी।परसीपुर गांव में गंगा-जमुनी तहजीब की एक मिसाल पेश किया गया”।यहा पर मुस्लिम बन्धुओं ने ग्राम प्रधान घनश्याम सिंह यादव की अगुवाई में घर घर जाकर बुजुर्गों,नौजवानो,बच्चों को ईद की बधाई देते हुए बस्ती में साफ सफाई व विकास का संकल्प लिया।मुस्लिम बन्धुओं ने ग्राम प्रधान को गले लगाकर बधाई देते हुए सेवई खिलाकर ग्राम पंचायत का बागडोर व जिम्मेदारी पुनः दुबारा देने का संकल्प लिया।इस मौके पर अब्बास अली,अशरफ अली,कासिम अली,नासिर अली,अकरम अली,डा अहमद,महबूब अली,शमशाद अली,गोला,इरफान,अल्काफ अली,मुख्तार अली,अख्तर अली,मुनव्वर अली,फारूक अली,गन्नी सहित पचासों लोग शामिल थे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp