spot_img
29.4 C
Varanasi
Wednesday, April 15, 2026

Buy now

spot_img

मिशन शक्ति के तहत शाहपुर गांव में महिलाओं को किया गया जागरूक

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-बड़ागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर गांव में मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत एंटी रोमियो टीम द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया।इस दौरान टीम ने गांव पहुंचकर महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षा,अधिकार और आपातकालीन सेवाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी।कार्यक्रम के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से बताया।इनमें महिला हेल्पलाइन 1090,मुख्यमंत्री महिला सहायता नंबर 181,आपातकालीन सेवा 112,एंबुलेंस सेवा 102 व 108,चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा अन्य सरकारी सहायता नंबर 1076 शामिल हैं।साथ ही साइबर अपराध से बचाव के लिए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी भी दी गई।उप निरीक्षक खुशबू सिंह और महिला उपनिरीक्षक प्रियंका पांडेय ने छात्राओं से संवाद करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की छेड़खानी,उत्पीड़न या हिंसा की घटना को छिपाने के बजाय तुरंत पुलिस या संबंधित हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दें।उन्होंने कहा कि समय पर शिकायत करने से अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई संभव होती है और पीड़ित को शीघ्र न्याय मिल सकता है।इस दौरान महिलाओं को यह भी बताया गया कि बड़ागांव थाने में मिशन शक्ति केंद्र की स्थापना की गई है,जहां महिलाओं की शिकायतों का त्वरित और प्रभावी निस्तारण किया जाता है।पुलिस टीम ने महिलाओं को आत्मनिर्भर और जागरूक बनने के लिए प्रेरित किया,ताकि वे किसी भी परिस्थिति में अपने अधिकारों की रक्षा कर सकें।कार्यक्रम में कांस्टेबल पूजा गौतम और कांस्टेबल अंजू कुमारी भी उपस्थित रहीं,जिन्होंने महिलाओं से संवाद कर उन्हें जागरूक किया।इस पहल को गांव की महिलाओं और छात्राओं ने सराहा और पुलिस विभाग के इस प्रयास की प्रशंसा की।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp