spot_img
35.1 C
Varanasi
Thursday, March 26, 2026

Buy now

spot_img

आठ सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता बालक एवं बालिका वर्ग का आयोजन हुआ सकुशल सम्पन्न,एसएचओ जंसा ने दिखाई हरी झंडी

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-सम्राट स्पोर्ट्स फाउंडेशन द्वारा शहीद दिवस के उपलक्ष्य में 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता (बालक एवं बालिका वर्ग) का सफल आयोजन जंसा थाना से प्रारंभ होकर मौर्या लॉन तक किया गया।यह आयोजन देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने एवं युवाओं में देशभक्ति की भावना जागृत करने के उद्देश्य से संपन्न हुआ।प्रतियोगिता का शुभारंभ हमारे मुख्य अतिथि श्री अनिल कुमार शर्मा (थाना प्रभारी जंसा) द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री पवन कुमार यादव (चौकी प्रभारी जंसा) उपस्थित रहे।साथ ही श्री शुभम सिंह (व्यापार मंडल अध्यक्ष जंसा) एवं मंच पर आसीन सम्मानित अतिथियों में श्री ओमकार नाथ विश्वकर्मा,श्री जगदीश मौर्या,श्री हरिशचंद्र मौर्या,पंचलाल मौर्या बाबा जी,अमित कुमार मौर्या एवं एसआई श्री सौरभ श्रीवास्तव जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम का सफल संचालन अजीत कुमार मौर्या (नेशनल खिलाड़ी) एवं विवेक यादव द्वारा किया गया।सम्राट स्पोर्ट्स फाउंडेशन सभी अतिथियों,अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों का हृदय से आभार व्यक्त करता है,जिनके सहयोग से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp