spot_img
26.1 C
Varanasi
Thursday, April 16, 2026

Buy now

spot_img

मेधावियों ने किया नाम रोशन विद्यालय प्रशासन ने किया मेधावियों का सम्मान नंदिनी गुप्ता प्रथम व रागिनी ने द्वितीय स्थान किया प्राप्त

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-वाराणसी पब्लिक स्कूल बंगालीपुर राजातालाब वाराणसी का दसवीं की परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा जिसमें नन्दिनी गुप्ता नें 93.4,रागिनी ने 93.2,जूली गुप्ता ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्रमशः प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।नन्दिनी गुप्ता ने हिन्दी में 96,सामाजिक विज्ञान में 96 तथा एआई(आरटीफिसियल इंटेलिजेंस) में 93 अंक और रागिनी सामाजिक विज्ञान में 99 अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।विद्यालय के प्रबन्ध तंत्र की ओर से उप प्रबन्धक शशिकान्त गुप्ता,कोषाध्यक्ष रामानन्द जायसवाल एवं प्रधानाचार्य दिलीप कुमार ने छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु कामना की।मेधावियों ने किया नाम रोशन विद्यालय प्रशासन ने किया मेधावियों का सम्मान,नंदिनी गुप्ता प्रथम व रागिनी ने द्वितीय स्थान किया प्राप्त।प्राप्त जानकारी के मुताबिक वाराणसी पब्लिक स्कूल बंगालीपुर राजातालाब का दसवीं का रिजल्ट परिणाम बुधवार को घोषित हुआ जिसके बाद विद्यालय प्रशासन द्वारा गुरुवार को टॉप टेन छात्र छात्राओं को मिठाई खिलाकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया।दसवीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा नंदिनी गुप्ता निवासी जमुआ बाजार 93.4 व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा रागिनी निवासी असवारी ने 93.3 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय का नाम रोशन किया है।टॉप टेन प्राप्त करने वालो में नंदिनी गुप्ता रागिनी जूली गुप्ता खुशी केसरी शशांक सिंह साक्षी यादव साक्षी सिंह वर्मा मानसी गुप्ता हर्ष कुमार आकृति सिंह रही जो क्रमशः 93.4 प्रतिशत से लेकर 89.2 प्रतिशत तक अंक प्राप्त की है।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp