एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-राजातालाब थाना क्षेत्र के जक्खिनी चौकी अंतर्गत ग्राम नरोत्तमपुर में बीती रात एक दु:खद घटना सामने आई।गांव में अराजक तत्वों द्वारा गेहूं के ढेर में आग लगा दी गई,जिससे लगभग दो बीघा गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित किसान राम बिहारी सिंह ने मेहनत से अपनी गेहूं की फसल तैयार कर ढेर में रखी थी।देर रात अचानक आग लगने से देखते ही देखते पूरा ढेर जलकर खाक हो गया।

जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास करते,तब तक काफी नुकसान हो चुका था।इस घटना से किसान राम बिहारी सिंह को भारी आर्थिक क्षति हुई है।ग्रामीणों में इस घटना को लेकर आक्रोश व्याप्त है और अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।प्रशासन से पीड़ित किसान को उचित मुआवजा दिलाने की मांग भी उठ रही है।


