spot_img
15.1 C
Varanasi
Thursday, February 12, 2026

Buy now

spot_img

पंचायत भवन गौरा मातलदेई में कल लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों से की अपील पहुँचकर स्वास्थ्य शिविर का उठाये लाभ कराये फ्री चेकअप

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-आराजी लाइन विकास खण्ड के ग्राम पंचायत गौरा मातलदेई पंचायत भवन पर 19 अगस्त 2025 दिन मंगलवार को ग्राम प्रधान श्रीमती ममता सिंह पत्नी शारदा उर्फ गुड्डू सिंह के सहयोग से संजीवनी लाइफ केयर हॉस्पिटल रोहनिया बाजार वाराणसी द्वारा सुबह 10 से 1 बजे तक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जायेगा।निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में पहुँचने वाले ग्रामीणों का उपचार डॉक्टर रविन्द्र कुमार सिंह एमबीबीएस (केजीएमयू लखनऊ),एमडी (चेस्ट) भूतपूर्व वरिष्ठ रेजीडेन्ट (एनआईटीआरडीनई दिल्ली) सहित अन्य डॉक्टर्स टीम द्वारा किया जायेगा।

स्वास्थ्य शिविर में श्वांस (दमा),टीबी,एलर्जी एवं चेस्ट रोग विशेषज्ञ भी उपस्थित रहेंगे।अगर आप इन लक्षणों से परेशान है जैसे सीढ़ी चढ़ते समय,व्यायाम करते समय या भागने/दौड़ने से सांस का फूलना।खाँसी की आम दवाओं से खाँसी में आराम न होना।मौसम बदलने पर खाँसी-जुकाम बार-बार होना।धूल-धुआं,गंध एवं बदलते मौसम से ऐलर्जी।यदि आप पिछले कुछ सालों से धुम्रपान कर रहें हैं या करके छोड़ चुके हैं और सांस लेने में परेशानी है।

नींद में खर्राटा एवं साँस का रूक जाना और सुबह सिर का भारी होना एवं दिन में नींद आना।पंद्रह दिन से ज्यादा खाँसी आना व उसके साथ बलगम का आना तथा बलगम में खून आना।हल्का बुखार व हरारत होना।भूख न लगना व वजन का कम होना।छाती में पानी,मवाद भरना आदि।गर्दन की लिम्फ ग्रन्थियों में सूजन या फोड़ा हुआ हो तो आप मंगलवार सुबह 10 से 1 बजे तक पंचायत भवन गौरा मातलदेई पहुँचकर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में अपना अपना स्वास्थ्य परीक्षण स्पेसलिस्ट व अनुभवी डॉक्टर्स टीम से कराकर समय रहते स्वस्थ होने का कार्य करे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp