spot_img
40.1 C
Varanasi
Wednesday, April 15, 2026

Buy now

spot_img

पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सहित तीन को रोहनिया पुलिस ने किया गिरफ्तार अन्य की तलाश जारी,सवालों के घेरे में रजिस्ट्री आफिस गंगापुर की कार्यशैली

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष मनोज पटेल,मनोज राय व विकास राय को रोहनिया पुलिस ने दो अलग अलग जगहों से किया गिरफ्तार,अन्य आरोपियों की तलाश जारी।गिरफ्तार आरोपियों के ऊपर दर्ज है जन्मजात मंदबुद्धि मानसिक दिव्यांग से छल कपट व फर्जी तरीके से पैतृक भूमि का बैनामा कराने व पैसा हड़पने का मामला।

जंसा थाना क्षेत्र के सजोई निवासी सामू ने बीते 3 फरवरी 2026 को रोहनिया में चार नामजद के खिलाफ दर्ज कराया था मुकदमा,सवालों के घेरे में रजिस्ट्री आफिस के अधिकारियों कर्मचारियों की कार्य शैली आखिर कैसे 75 प्रतिशत मानसिक संतुलन खोए ब्यक्ति का कराया गया रजिस्ट्री रामू को मेडिकल विभाग हॉस्पिटल द्वारा मिला है 75 प्रतिशत जन्मजात मंदबुद्धि मानसिक दिव्यांग का प्रमाण पत्र।

रिंग रोड के समीप 7 बिस्वा भूमि का कराया गया है बैनामा दर्जनों आरोपियों के तलाश में जुटी रोहनिया पुलिस।गिरफ्तार आरोपी भेजे जायेंगे जेल।रोहनिया पुलिस ने पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष मनोज पटेल व विकास राय को रिंग रोड स्थित वेलकम चाय रेस्टोरेंट व मनोज राय को भुल्लनपुर पीएसी गेट से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया है।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp