spot_img
29.4 C
Varanasi
Wednesday, April 15, 2026

Buy now

spot_img

मानसिक रूप से अस्वस्थ ब्यक्ति से जमीन और रुपये हड़पने के मामले में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सहित तीन आरोपी गिरफ्तार भेजे गए जेल

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-फर्जी और कूटरचित दस्तावेज के जरिए मानसिक रूप से अस्वस्थ रामू की जमीन रजिस्ट्री कराने और बैंक खाते से पैसा निकालने के मामले में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सहित तीन आरोपियों को रोहनिया पुलिस ने रविवार की रात गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपियों को सोमवार को कोर्ट ने जेल भेज दिया।प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में लोहता के ऊंचगांव निवासी व भैरवनाथ पीजी कालेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष मनोज पटेल,रोहनिया के कनेरी निवासी विकास राय और केशरीपुर रोहनिया निवासी मनोज कुमार राय शामिल हैं।

पीड़ित रामू के भाई सामू ने 3 फरवरी 2026 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी।रामू जन्मजात मानसिक मंदित है।शिकायत में कहा गया कि 8 सितंबर 2025 को आरोपियों ने रामू को दिव्यांग पेंशन दिलाने का झांसा देकर गंगापुर रजिस्ट्रार कार्यालय ले जाकर उसकी नाम की 84 एयर जमीन धोखे से रजिस्ट्री करा ली। साथ ही,रामू के नाम से बैंक खाता खुलवाकर चेकबुक और डेबिट कार्ड के माध्यम से लाखों रुपये निकाल लिए। पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने रामू का पैन कार्ड बनवाया और दो बैंकों में खाता खुलवाया,जिसमें उन्होंने अपने मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज कराए।

बैंक से प्राप्त डेबिट कार्ड और पासबुक पर रामू के हस्ताक्षर कराकर ले लिए गए।इसके बाद ओटीपी और बैंक की कन्फर्मेशन कॉल का फायदा उठाकर आरोपियों ने लगातार धन निकालते रहे। अंततः रामू के खाते में कोई राशि नहीं बची।प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह ने बताया कि मामले में अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी की जाएगी।गिरफ्तार करने वालो में मुख्य रूप से प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह,चौकी प्रभारी गंगापुर उप निरीक्षक पवन कुमार,उप निरीक्षक श्याम नारायण यादव,हेड कांस्टेबल वेद प्रकाश राय,कांस्टेबल नागेन्द्र गुप्ता व कांस्टेबल ओम प्रकाश सिंह शामिल रहे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp