spot_img
16.2 C
Varanasi
Monday, December 8, 2025

Buy now

spot_img

माँ कालिका मंडल के यशस्वी महामंत्री चंद्रकांत पाण्डेय जी के जन्मोत्सव पर जनसेवा व विकास कार्यों का हुआ भव्य आयोजन

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-माँ कालिका मंडल के यशस्वी महामंत्री के जन्मोत्सव के अवसर पर क्षेत्र में जनसेवा और विकास की नई मिसाल कायम की गई।मंडल के यसस्वी अध्यक्ष विवेक सिंह व महामंत्री चंद्रकांत पाण्डेय जी के नेतृत्व और मंडल के सहयोग से स्थानीय जयकरण शर्मा अस्पताल हाथी में गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों के बीच फल वितरण कर मानव सेवा की परंपरा को सशक्त रूप से आगे बढ़ाया गया।

इसी क्रम में माननीय प्रधानमंत्री देश के यशस्वी नेता एवं वाराणसी के लोकप्रिय सांसद आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा तथा सांसद निधि से माँ कालिका मंडल के ग्राम सभा घोसीला एवं पचवार में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण का शिलान्यास विधिवत सम्पन्न हुआ।यह विकास कार्य क्षेत्र की मूलभूत आवश्यकताओं को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

कार्यक्रम में माँ कालिका मंडल के यसस्वी मंडल अध्यक्ष विवेक सिंह,जिला महामंत्री प्रवीण सिंह गौतम, जिला उपाध्यक्ष अरविंद पटेल,अश्विनी पाण्डेय, वरिष्ठ नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य हर्षवर्धन सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्रकांत पांडे,मंडल मंत्री अवनीश मिश्रा, शशि सिँह, ताडक नाथ पाण्डेय, विजय शंकर पाण्डेय, किसान मोर्चा अध्यक्ष एवं अधिवक्ता उपदेश मिश्रा ‘सन्नी’, संजय दुबे, अजय दुबे “लव गुरु” सहित बड़ी संख्या में मंडल के पदाधिकारि व ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp