संजीव कुमार मिश्रा

जंसा/-ग्राम सभा खरगुपुर (सेवापुरी) स्थित प्राचीन माँ चौरा धाम में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी भव्य दिव्य वार्षिक कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।धार्मिक और सांस्कृतिक उत्साह से सराबोर यह आयोजन श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति के बीच सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत अखंड श्री रामचरित मानस पाठ से हुई,जिसका समापन श्रद्धालुओं द्वारा हर्षोल्लास के साथ प्रसाद ग्रहण कर किया गया।पूरे परिसर में भक्ति और श्रद्धा का वातावरण बना रहा।

कार्यक्रम के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया गया जिसमें ख्यातिप्राप्त कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।गायक कलाकार विपिन पाण्डेय,अर्चना भारद्वाज,विजय कांत मिश्रा और प्रवीण मिश्रा(बाबुल) ने सुरों का ऐसा जादू बिखेरा कि पूरा प्रांगण तालियों की गूंज से गूंज उठा।वाद्य यंत्रों पर साथ देते हुए निशांत सिंह (ढोलक),दिनेश सिंह व नितिन सिंह (पैड) ने अपनी अद्भुत ताल से माहौल को जीवंत बना दिया।

इस पावन अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।जिनमें प्रमुख रूप से अजय दुबे,अजित मिश्रा,बसंत मिश्रा,अनूप मिश्रा,प्रिंस मिश्रा,आनंद मिश्रा,अवनीश मिश्रा,मनवास पटेल,गौरव मिश्रा,कपिल मिश्रा,प्रदीप मिश्रा,पंकज सिंह,अनुग्रह नारायण सिंह,गोविंद मिश्रा,दीपक मिश्रा,शिवा मिश्रा,आशुतोष मिश्रा,राज मिश्रा,निशु मिश्रा,डॉ लक्ष्मण मिश्रा,शशिकांत मिश्रा,मुन्ना सिंह पटेल,शुभम मिश्रा,विंध्यवासिनी मिश्रा,अनुपम मिश्रा,सौरभ मिश्रा,अभय मिश्रा,कपिलदेव मिश्रा,पवन मिश्रा,अरविंद मिश्रा,रमेश चंद्र मिश्रा,माता प्रसाद विश्वकर्मा करिया पाल,जितेंद्र पाल एवं मंदिर के महंत श्री विनोद मिश्रा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।श्रद्धालुओं की अपार आस्था और युवाओं की सक्रिय सहभागिता ने इस आयोजन को एक नई ऊँचाई प्रदान की।कार्यक्रम का समापन माता रानी के जयकारों के साथ किया गया।


