spot_img
15.5 C
Varanasi
Friday, February 13, 2026

Buy now

spot_img

हरसोस में आयोजित हुआ विराट दंगल कुश्ती कई जिलों के पहलवानों ने किया प्रतिभाग

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-हर वर्ष की भॉति इस वर्ष भी विराट कुश्ती दंगल का आयोजन रविवार को जंसा क्षेत्र के हरसोस पेट्रोल पम्प के पास बंबिर बाबा मंदिर पर किया गया।इस विराट कुश्ती में भारत वर्ष के अच्छे-अच्छे पहलवानो ने भाग लिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार जंसा क्षेत्र के हरसोस गाँव निवासी साबिर पहलवान ने बताया कि हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी 1 फरवरी 2026 दिन रविवार को हरसोस पेट्रोल पंप के पास बंबिर बाबा मंदिर वाराणसी पर सभी ग्राम वासियों के सहयोग से दंगल कुश्ती का आयोजन किया गया।

इस विराट कुश्ती में भारतवर्ष के अच्छे-अच्छे पहलवान ने भाग लिया।यह कार्यक्रम समस्त प्रधान गण जिला पंचायत सदस्य गण क्षेत्र वासियों एवं ग्राम वासियों के सहयोग से दंगल कुश्ती कार्यक्रम संपन्न हुआ। विराट दंगल कुश्ती में अयोध्या पंजाब बरेली राजस्थान मध्य प्रदेश सोनभद्र जौनपुर चंदौली मिर्जापुर वाराणसी के नामित पहलवानों ने प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ओम प्रकाश ग्राम प्रधान हरसोस लल्लू उस्ताद राजभर भग्गन राजभर अमरनाथ उस्ताद मुस्तकीन उस्ताद जिला पंचायत सदस्य दिनेश यादव जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी बच्चा लाल यादव अजय पटेल डॉक्टर सदानंद इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp