spot_img
20.1 C
Varanasi
Thursday, February 12, 2026

Buy now

spot_img

एसडीएम दरबार पहुँचा दिव्यांग लगाया वृद्धा पेंशन बनवाने के बहाने गंगापुर ले जाकर बैनामा कराने का गम्भीर आरोप

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-राजातालाब थाना क्षेत्र के जक्खिनी गाँव निवासी दिव्यांग आनंद कुमार सिंह जो दोनों पैर से विकलांग है गुरुवार को एसडीएम राजातालाब के समक्ष पहुँच लगाया वृद्धा पेंशन बनवाने के बहाने गंगापुर ले जाकर बैनामा कराने का गम्भीर आरोप।प्राप्त जानकारी के अनुसार एसडीएम को दिए

शिकायती पत्र में दिव्यांग आंनद कुमार सिंह ने बताया कि गांव के दबंग कालोनाइजर राजेंद्र सिंह ने हमें वृद्धा पेंशन बनवाने के लिए घर से गाड़ी में बैठाकर ले जाकर गंगापुर निबंधन कार्यालय में अपनी मां दुर्गावती देवी के नाम से बैनामा कर लिया गया है जिसमें हम अपनी अपील दाखिल किए थे लेकिन तहसीलदार न्यायिक साहब ने साक्ष्यों का बगैर परिशीलन किये नामांतरण आदेश पारित कर दिया गया जिसका अपील एसडीम न्यायालय में दाखिल किया गया है।

दिव्यांग ने एसडीएम से गुहार लगाया है कि फर्जी बैनामे के आधार पर परित नामांतरण आदेश को निरस्त किया जाए।एसडीएम राजातालाब शांतुन कुमार सिनसिनवार ने दिव्यांग के मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल पेशकार दिलीप श्रीवास्तव को हर सम्भव मदद करने का आदेश निर्देश दिया है।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp