एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-पंचकोशी परिक्रमा मार्ग के द्वितीय पड़ाव भीमचंडी स्थित माँ भीमचंडी देवी का जन्मोत्सव कार्यक्रम रविवार सोमवार को बड़े ही धूमधाम हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया।प्राप्त जानकारी के मुताबिक मां भीमचंडी जन्मोत्सव आयोजन समिति द्वारा रविवार एवं सोमवार को काशी खंड के पंचकोशी के द्वितीय पड़ाव की अधिष्ठात्री देवी माँ भीमचंडी जी के पावन पुनीत जन्म उत्सव कार्यक्रम के दौरान ब्रेथ ईजी हास्पिटल वाराणसी द्वारा द्वितीय पड़ाव भीमचंडी धर्मशाला के समीप निःशुल्क विशाल स्वास्थ्य शिविर लगाया गया जिसमें दो दिनों में 1830 मरीजों का जांच एवं दवा वितरण किया गया।

मरीजो का जांच एवं दवा वितरण करने वालों में मुख्य रूप से डॉक्टर एस के पाठक एमडी ब्रेथ ईजी हास्पिटल वाराणसी,डॉक्टर धीरेंद्र,अश्वनी पाठक मैनेजर,शैलेंद्र तिवारी पीआरओ,विनय सीनियर स्टॉप,विजय स्टॉप शामिल रहे। उपरोक्त कार्यक्रम संरक्षक श्री गोपाल जी मिश्रा पुजारी अध्यक्ष श्री संजय मिश्रा समस्त कार्यक्रम संयोजक वैदिक आचार्य श्री अमित कुमार पांडेय सहित दर्जनों लोगों के देखरेख में सम्पन्न हुआ।


