spot_img
29.1 C
Varanasi
Tuesday, February 17, 2026

Buy now

spot_img

वीर नारी को न्याय की दिशा में बड़ी पहल प्रशासन हरकत में सीपी बोले जांचोपरांत लापरवाही पाए जाने पर सस्पेंड होगा पूरा थाना मचा हड़कम्प

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-भारतीय वयोवृद्ध संगठन के तत्वावधान में मंगलवार को वीर नारी श्रीमती चंचला सिंह को न्याय दिलाने के लिए समस्त पूर्व सैनिकों एवं राष्ट्रभक्त नागरिकों ने एकजुट होकर ऐतिहासिक पहल की।कारगिल युद्ध में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद की धर्म पत्नी श्रीमती चंचला सिंह के साथ थाना लालपुर वाराणसी क्षेत्र में हुई चोरी की गंभीर घटना को लेकर संगठन के समस्त सदस्य जिलाधिकारी वाराणसी से मिले और उन्हें विधिवत ज्ञापन सौंपा।जिलाधिकारी वाराणसी ने मामले की गंभीरता को तत्काल संज्ञान में लेते हुए वहीं से पुलिस आयुक्त को फोन कर निष्पक्ष एवं गहन जांच के निर्देश दिए।इसके पश्चात संगठन के पदाधिकारी पुलिस आयुक्त वाराणसी से भी मिले और संपूर्ण घटनाक्रम से अवगत कराया।पुलिस आयुक्त वाराणसी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि पूरा सामान बरामद नहीं हुआ है तो मामले की गंभीर जांच होगी और आवश्यक हुआ तो पूरे थाने को निलंबित (सस्पेंड) किया जाएगा।उन्होंने निष्पक्ष जांच और पूर्ण बरामदगी का आश्वासन दिया।यह सब आप सभी पूर्व सैनिक साथियों,वीर नारियों और राष्ट्रभक्त नागरिकों की भारी उपस्थिति और एकजुटता का परिणाम है।यदि हम संगठित न होते,तो शायद यह आवाज इतनी मजबूती से प्रशासन तक न पहुँचती।वीर नारी श्रीमती चंचला सिंह ने जिला अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश सिंह जी एवं इंडियन वेटरन्स ऑर्गेनाइजेशन वाराणसी के समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त किया और कहा कि आज उन्हें लगा कि वे अकेली नहीं हैं,पूरा सैनिक परिवार उनके साथ खड़ा है।यह केवल एक परिवार की लड़ाई नहीं,बल्कि हर शहीद परिवार के सम्मान,सुरक्षा और न्याय की लड़ाई है।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp