एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-मिर्जामुराद थाना परिसर में रविवार को मिर्जामुराद थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार पांडेय की अध्यक्षता में क्षेत्र के संभ्रांत लोगों के साथ दुर्गा पूजा,रामलीला व दशहरा को लेकर पीस कमेटी की बैठक हुई।थाना प्रभारी ने कहां की त्योहारों को मनाने की गौरवशाली परंपरा रही है और इसे इस वर्ष भी आपसी भाईचारे एवं धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए मनाया जाना चाहिए।उन्होंने बोला कि पंडालों के आसपास विद्युत तार नही रहना चाहिए।उन्होंने ये भी कहा कि अगर कोई अवांक्षित तत्व दुर्गा पांडालों में आयें तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

जिससे अवांक्षित तत्वों से निपटा जा सके और सभी की सुरक्षा और रक्षा का दायित्व है। दुर्गा पूजा पंडाल में आयोजक द्वारा सीसीटीवी कैमरा जरूर लगवाया जाए।मूर्ति विसर्जन के दौरान आने-जाने वाले रास्ते पर अगर विवाद है तो समय से जरूर बता दे जिससे समय रहते उसको सुधार जाएं।शांति व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई किया

किया जाएगा।इस अवसर पर कछवांरोड चौकी प्रभारी गणेश प्रसाद पटेल,खजुरी चौकी प्रभारी विवेकानंद द्विवेदी,एसआई मधुसूदन त्रिपाठी,प्रेम कुमार,सत्यप्रकाश यादव,दिवान गोविंद निषाद,दिनेश यादव,प्रधान विजय कुमार गुप्ता,सुरेश तिवारी,अशोक मिश्रा,मनोज बिन्द,राजन सोनकर,दशरथ कन्नौजिया,उमेश मिश्रा,विश्वास केशरी,शम्भू नाथ,रविन्द्र यादव,सचिन पटेल,राजू विश्वकर्मा,अमित,शनि बिन्द,चंदन,विनोद,जयदीप,राम विनोद,राजेन्द्र पटेल,महेन्द्र प्रताप आनंद कुमार समेत क्षेत्र के दर्जनों लोग मौजूद रहे।


