spot_img
28.1 C
Varanasi
Sunday, February 15, 2026

Buy now

spot_img

डेमू पैसेंजर ट्रेन से कटकर महिला की हुई दर्दनाक मौत परिजनों में मचा कोहराम शव पीएम को भेज अग्रिम कार्यवाही में जुटी जीआरपी पुलिस

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-राजातालाब थाना क्षेत्र के राजातालाब क्रासिंग पर एक महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी,मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।प्राप्त जानकारी के मुताबिक राजातालाब क्षेत्र के असवारी गाँव की रहने वाली मुगलेशा बेगम पत्नी मोहम्मद जमसिर अली 45 वर्ष गुरुवार दोपहर 2 बजे कपड़ा सिलवाने राजातालाब बाजार जा रही थी।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गेट नम्बर 13 पश्चिमी छोर का गेट बंद था बाइक वाले बन्द गेट के नीचे से अपनी बाइक लेकर जा रहे थे उसी को देखकर मुगलेशा बेगम भी रेलवे क्रासिंग पार करना चाही लेकिन तब तक वह डेमू पैसेंजर ट्रेन जो वाराणसी से प्रयागराज जा रही थी उसके चपेट में आने से कट गयी और पैर व धड़ दो अलग-अलग भागो में बट गया।मृतका को दो पुत्र मोहम्मद अख्तर व मोहम्मद असरफ व एक पुत्री तईब्बा है।

बड़े पुत्र अख्तर व पुत्री तईब्बा की शादी हो चुकी है।आपको बता दे कि बीते 4 नवम्बर 2025 मंगलवार को छोटे पुत्र मोहम्मद असरफ की छेकाई हुई थी गुरुवार को वह मुम्बई में काम करने के लिए निकला ही था कि प्रयागराज पहुँचने पर माँ के मौत की खबर पाकर उसका भी हाल बेहाल हो गया और प्रयागराज से वापस घर लौट आया सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।वही मृतका के पति मोहम्मद जमसिर अली ने बताया कि मुगलेशा को कान से कम सुनाई देता था।वही घटना की जानकारी होते ही चौकी प्रभारी कस्बा राजातालाब रोहित दूबे भी घटना स्थल पहुँच स्थलीय निरीक्षण व परिजनों से घटना के बाबत जानकारी लिया और ग्राम प्रधान असवारी जियालाल सहित ग्राम प्रधान प्रत्याशी सुनील यादव ने मृतक परिवार को ढांढस बंधाया।जीआरपी माधोसिंह के पुलिसकर्मियों ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेजते हुए विधिक कार्यवाही में जुटी।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp