spot_img
27.1 C
Varanasi
Tuesday, March 31, 2026

Buy now

spot_img

महिला से शारीरिक संबंध बनाने व ठगी करने का आरोपी अरेस्ट,नगदी 50,570 पैन कार्ड होटल का बिल बरामद

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-सारनाथ पुलिस को एक बड़ी सफलता उस वक्त मिली,जब मोहम्मद शरफ रिजवी (27) पुत्र शाकिर हुसैन निवासी फरुर्खाबाद को गिरफ्तार किया गया।आरोपी ने जाति और नाम बदलकर एक महिला को झांसा दिया और उससे शारीरिक संबंध बनाया।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 50,570 रुपये,तीन आईफोन,एक पैनकार्ड,बैग और होटल का बिल बरामद किया।एसीपी सारनाथ विजय प्रताप सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी मेट्रोमोनियल साइट के माध्यम से महिलाओं और लड़कियों को अलग-अलग नामों से झांसा देकर पैसे लेता था और धर्म परिवर्तन के लिए भी दबाव बनाता था।आरोपी ने सम्राट सिंह के नाम से आईडी बनाकर इस कार्य को अंजाम दिया।इसी क्रम में उसने एक महिला से पांच लाख रुपए बैंक से निकलवाए और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया।पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तारी में थाना प्रभारी सारनाथ विवेक त्रिपाठी,एसआई राहुल यादव और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp