spot_img
13.1 C
Varanasi
Saturday, February 14, 2026

Buy now

spot_img

नेशनल मीडिया हेल्पलाइन संगठन के वाराणसी जिलाध्यक्ष बनाए गए अखिलेश कुमार सिंह अंगवस्त्र व मोमेंटो देकर किया गया सम्मानित बधाईयों का लगा तांता

spot_img

विशाल कुमार गुप्ता

राजातालाब/-नेशनल मीडिया हेल्पलाइन संगठन के वाराणसी जिलाध्यक्ष बनाए गए अखिलेश कुमार सिंह अंगवस्त्र व मोमेंटो देकर किया गया सम्मानित।प्राप्त जानकारी के अनुसार नेशनल मीडिया हेल्पलाइन संगठन के बोर्ड ऑफ मेम्बर्स कोर कमेटी का एक बैठक मंगलवार को मिर्जामुराद क्षेत्र के रखौना रिंग रोड के समीप ग्रैंड सेवर रेस्टोरेंट पर आयोजित हुई,बैठक के दौरान सर्व सम्मति से बिंदु प्रकाश अखबार के तहसील राजातालाब संवाददाता अखिलेश कुमार सिंह निवासी करधना मिर्जामुराद को वाराणसी जिलाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया।

जिलाध्यक्ष वाराणसी बनाए जाने के की जानकारी होते ही संगठन परिवार में खुशी की लहर दौड़ पड़ी और काफी दिनों से खाली चल रहे जिलाध्यक्ष वाराणसी पद पर घोषणा होने के बाद नवागत जिलाध्यक्ष वाराणसी को पत्रकार साथियों ने अंगवस्त्र व मोमेंटो देकर जहां सम्मानित किया वही हर हर महादेव के उदघोष से रेस्टोरेंट परिसर गुंजयमान हो गया।वही नवागत जिलाध्यक्ष वाराणसी अखिलेश कुमार सिंह ने बातचीत करते हुए कहा कि संगठन के शीर्ष नेतृत्व द्वारा जो भी जिम्मेदारी दी गई है उसका बखूबी पालन करते हुए नए साथियों को संगठन में जोड़ने के साथ हर प्रदेश में संगठन का परचम लहराने का कार्य युद्धस्तर पर करने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जायेगा।

मनोनयन के दौरान नेशनल मीडिया हेल्पलाइन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस के श्रीवास्तव विकास,एमडी सुनील उपाध्याय,मंडल प्रभारी वाराणसी अजय तिवारी,जिला प्रभारी वाराणसी अजय कुमार गुप्ता,ब्लॉक उपाध्यक्ष आराजी लाइन अवधेश यादव,ब्लॉक अध्यक्ष काशी विद्यापीठ विशाल कुमार गुप्ता,कोषाध्यक्ष शुभम् शर्मा,प्रदेश सचिव यूपी प्रदीप उपाध्याय,प्रदेश अध्यक्ष यूपी रत्नेश्वर राय,प्रदेश उपाध्यक्ष यूपी आजाद खान,सलाहकार विनोद कुमार पटेल,प्रदेश प्रवक्ता शुभम् वर्मा सहित दर्जनों पदाधिकारी शामिल रहे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp