एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-स्ववोध आश्रम कोइराजपुर हरहुआ में स्वबोध आश्रम के 45 वें वार्षिकोत्सव अवसर पर अवतरण संदेश देते हुए भक्तों से आनंद प्रभु जी महाराज ने कहा कि मनुष्य जैसा अन्न खाता है वैसा ही मन होता है।सात्विक भोजन से मन को शांति मिलती है।उन्होंने कहा कि आज देश का अन्न दूषित हो गया है जो चिंता का विषय है।जिससे नाना प्रकार की बीमारियों का जन्म हो रहा है।

प्रकृति के साथ छेड़छाड़ हो रहा यह भी समाज के लिए ठीक नहीं,पर्यावरण को बचाने के लिए भक्तजन आगे आयें।पंच दिवसीय जागरण समष्टि में वाराणसी समेत उत्तर प्रदेश,बंगाल,बिहार महाराष्ट्र ,गुजरात,मध्य प्रदेश,नेपाल ,भूटान से साधक व सन्यासी शामिल हुए हैं।अवतरण दिवस पर आनंद प्रभु ने भक्तों संग बेल,आंवला,आम आदि के 75पौध लगायें गये।इस मौके पर बाल साध्वी डा सरोजिनी मां प्रकाशानंद जी महाराज सहित कई प्रमुख लोग शामिल रहे।


