spot_img
12.1 C
Varanasi
Saturday, February 14, 2026

Buy now

spot_img

फ्री मेडिकल व सर्जिकल शिविर में सैकड़ों लोगों का हुआ निःशुल्क इलाज

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-गरीबों असहाय निराश्रित जरूरत मन्दों की सेवा भगवान की सेवा के समान होती है। भारतीय संस्कृति व सनातन ने सदैव सेवा का भाव पैदाकर लोगों की सदियों से सेवा करते हुए आज भी धन्य है।ग्राम सचिवालय रामेश्वर पर ‘जार्जियन सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल’ अवलेशपुर चितईपुर वाराणसी द्वारा निःशुल्क मेडिकल व सर्जिकल शिविर लगाकर सैकड़ों ग्रामीणों का इलाज कर दवाएं

प्रदान की।वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर नन्द सिंह ’ डॉ लल्लन प्रशाद के अलावा अरविंद चौरसिया मैनेजर ’ रितू यादव,राज रौशन,अमीषा सिंह ने रोगियों की जांच व इलाज का कार्य किया।चिकित्सक टीम के अनुसार अस्पताल द्वारा आयुष्मान कार्ड,वरिष्ठ नागरिक कार्ड,विधायक निधि पंडित दीनदयाल उपाध्याय कार्ड से भी इलाज की सुविधा है।शिविर में मुख्यतः ब्लड प्रेशर,सुगर,सर्दी,जुकाम,खांसी,न्यूरो,आर्थोपेडिक,सामान्य मौसमी बीमारी की जांच,वजन व इलाज कर दवाएं दी गई।शिविर के संयोजक बीडीसी विशाल कुमार गुप्ता,समाजसेवी पीयूष त्रिपाठी,करन गिरी सहित युवा समिति के सक्रिय पदाधिकारियों ने सहयोग कर शिविर को सम्पन्न कराया।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp