spot_img
15.1 C
Varanasi
Saturday, February 14, 2026

Buy now

spot_img

औरा में अंबेडकर मूर्ति क्षतिग्रस्त अंबेडकर मूर्ति का अपमान पुलिस पर उठा सवाल

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-हरहुआ ब्लाक क्षेत्र के औरा मुर्दहा बाजार में अज्ञात अवांछनीय तत्वों ने शनिवार की रात में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया।जिसको लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।मूर्ति क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिलते ही ग्रामीण आक्रोशित होकर सड़क पर उतर आए और जाम लगाया और पुलिस को तत्काल अवांछनीय तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे।सूचना पाकर एसएचओ चोलापुर और एसीपी सारनाथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। फिलहाल, घटनास्थल पर तनाव की स्थिति बनी हुई है।ग्राम प्रधान औरा विद्योत्मा देवी ने पुलिस में शिकायत की तहरीर देकर करवाई कि मांग की है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है।पुलिस विभाग ने आश्वासन दिया कि जल्द ही गिरफ्तारी कर दंडित किया जाएगा।औरा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय कुमार व मन्दिर कमेटी के पदाधिकारियों ने निर्णय तत्काल बैठक कर यह निर्णय लिया कि सेन्सरयुक्त सीसीटीवी कैमरा लगवाया जाय।ग्राम पंचायत की ओर से संजय कुमार ने तत्काल हाई पावर सीसीटीवी कैमरा लगवाया।जिसकी स्थानीय लोगों ने सराहना की।जब तक बाबा साहब की मूर्ति नहीं लगती तब तक दलित समुदाय चुप नहीं बैठेगा।मुर्दहा पुलिस बल कार्यवाही में जुटी हुई है।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp