spot_img
26.4 C
Varanasi
Friday, February 13, 2026

Buy now

spot_img

आदर्श प्राथमिक विद्यालय बढईनी खुर्द में शिक्षा चौपाल का हुआ आयोजन छात्रों को किया गया जागरूक बुनियादी शिक्षा पर जोर छात्र व अभिभावकों को किया गया सम्मानित

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-आराजी लाइन विकास खण्ड के ग्राम पंचायत बढईनी खुर्द में आदर्श प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को एक शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया।

इस चौपाल का मुख्य उद्देश्य स्कूली छात्रों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना और उनकी बुनियादी साक्षरता व संख्यात्मक ज्ञान को मजबूत करना था।चौपाल के दौरान बच्चों के शैक्षणिक स्तर,पठन-पाठन की गुणवत्ता,विद्यालय में उपलब्ध संसाधनों और विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।अभिभावकों ने भी अपनी समस्याएं,सुझाव और अपेक्षाएं प्रस्तुत कीं,जिनका समाधान विद्यालय प्रशासन द्वारा मौके पर ही करने का प्रयास किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी आराजी लाइन शशिकांत श्रीवास्तव तथा विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय सचिव अपना दल एस व प्रबंधक यूपी एकेडमी उदय प्रताप प्रधान ने सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।खण्ड शिक्षा अधिकारी आराजी लाइन शशिकांत श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस शिक्षा चौपाल का एक अन्य महत्वपूर्ण उद्देश्य अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी बढ़ाना और विद्यालय-समुदाय के बीच सहयोग को सुदृढ़ करना था।

उन्होंने शिक्षण-अधिगम प्रक्रियाओं और बच्चों के सर्वांगीण विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा की।कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक और शैक्षिक प्रस्तुतियाँ दीं,जिससे चौपाल का माहौल जीवंत हो उठा।खण्ड शिक्षा अधिकारी आराजी लाइन शशिकांत श्रीवास्तव,राष्ट्रीय सचिव अपना दल एस व प्रबंधक यूपी एकेडमी उदय प्रताप प्रधान,जिला सचिव अपना दल एस ओम प्रकाश सिंह ने संयुक्त रूप से निपुण अध्यापक व उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मान प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

इस आयोजन में मुख्य रूप से जिला सचिव अपना दल एस ओम प्रकाश सिंह,प्रधानाचार्य रमेश प्रसाद,सहायक अध्यापक अलखनाथ राजेश साहनी अभिलाष श्रीवास्तव किरण देवी मंजू राजपूत सुशीला वर्मा गौरी उमाशंकर मनीषा पटेल श्यामला प्रशांत मोहन गिरी उपस्थित रहे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp