एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-राष्ट्रीय रक्षा संघ वाराणसी परिवार के सभी माननीय सदस्यों (पदाधिकारी) सक्रिय सदस्यों को यह सूचित किया जाता है कि आगामी 24 अगस्त 2025 रविवार को राष्ट्रीय रक्षा संघ वाराणसी जिला टीम की ओर से संगठन के विस्तार एवं आगे के कार्यों की रूपरेखा तैयार करने के सम्बन्ध में एक महत्तवपूर्ण बैठक रखी गई है। समय दो बजे स्थान गोराई बाजार गार्गी लान में बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष श्री शशिप्रकाश जी करेंगे।

साथ में राष्ट्रीय महासचिव सह प्रदेश प्रभारी उत्तर प्रदेश श्री सुभाष सिंह गौतम जी उपस्थित रहेंगे।राष्ट्रीय रक्षा संघ परिवार के सभी सदस्यों से अनुरोध है कि वह समय पर पहुँच कर इस बैठक में भाग लें और बैठक को सफल बनाएं।उपरोक्त बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी/जिला कार्यकारिणी/विधानसभा के सभी चयनित पदाधिकारियों को शामिल होना आवश्यक है।


