spot_img
30.9 C
Varanasi
Tuesday, October 13, 2026

Buy now

spot_img

प्राथमिक विद्यालय जमुनीपुर के अनु और अनुष्का अनुशासन उत्कृष्टता और प्रेरणा के प्रतीक

spot_img

रिपोर्ट:दिनेश पटेल व आशीष सौरव

वाराणसी/-प्राथमिक विद्यालय जमुनीपुर हरहुआ वाराणसी की कक्षा 4 में पढ़ने वाले दो प्रतिभाशाली छात्र अनु और अनुष्का आज सभी के लिए एक प्रेरणास्त्रोत बन चुके हैं।इन दोनों बच्चों ने सत्र के प्रारंभ से ही अपनी नियमित उपस्थिति,जिम्मेदारीपूर्ण व्यवहार और पढ़ाई के प्रति समर्पण से यह सिद्ध कर दिया है कि अनुशासन और परिश्रम से हर सफलता संभव है।ग्रीष्म अवकाश के दौरान जहाँ अधिकांश बच्चे विश्राम की प्रवृत्ति में रहते हैं,वहीं अनु और अनुष्का ने अवकाश को भी सीखने का अवसर माना।उन्होंने ग्रीष्मकालीन गृह कार्य को न केवल समय पर पूरा किया,बल्कि उसे सुंदर और सृजनात्मक ढंग से प्रस्तुत कर एक मिसाल कायम की।शैक्षिक गतिविधियों में इन दोनों की भागीदारी भी अत्यंत सराहनीय रही है।चाहे वह कक्षा की क्विज़ हो,समूह चर्चा हो या तात्कालिक उत्तर देने की आवश्यकता अनु और अनुष्का ने हर अवसर पर क्विक रिस्पांस और उत्कृष्ट सहभागिता द्वारा अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।इनकी सक्रियता,जिज्ञासु स्वभाव और सकारात्मक ऊर्जा कक्षा का माहौल उत्साहपूर्ण बनाती है।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp