spot_img
23.4 C
Varanasi
Sunday, February 15, 2026

Buy now

spot_img

गयारतवल मे नई सहकारी समिति कुशी के गठन की स्वीकृति

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-सहायक आयुक्त सोनभद्र देवेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर बीपैक्स गयारतवल की वार्षिक सामान्य बैठक बुधवार को समिति भवन पर संपन्न हुई।समिति के अध्यक्ष बैजनाथ सिंह की अध्यक्षता मे सदस्यो ने प्रस्ताव किया कि समिति गोदाम से कई गांव बहुत दूर स्थित है जहाँ के किसानो को समिति आने मे पंद्रह बीस किलोमीटर दूरी तय करनी पड़ती है इसलिए बैठक मे सर्वसम्मति से एक नई बीपैक्स कुशी के गठन का प्रस्ताव किया गया।

बैठक मे उपस्थित एडीसीओ सदर अवधेश सिंह ने उपस्थित सदस्यो के बीच सहकारी समिति के गठन,उसके उद्देश्य और कार्य कलापो के विषय मे विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि सहकारी समितियाँ किसानो के हर दुख हर कष्ट मे कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।बैठक मे सचिव महेंद्र सिंह पटेल ने उपस्थित सदस्यो को समिति के व्यवसाय,वित्तीय लेखो तथा समिति मे खुले धान क्रय केन्द्र के बारे मे अवगत कराया तथा सदस्यो की शिकायतो और सुझावो को दर्ज भी किया।समिति सदस्यो और क्षेत्रीय किसानो के समक्ष प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी कराया गया।इस दौरान इफको के एसएफए अवनीश पांडेय भी अपने सहकर्मियो के साथ मौजूद रहे।बैठक मे अध्यक्ष बैजनाथ सिंह,सचिव महेंद्र सिंह,संजय समेत बडी संख्या मे समिति के सदस्य और स्थानीय कृषक मौजूद रहे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp