एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर राजेश्वरी बालिका इंटर कॉलेज के सभागार में ज्ञान की देवी मां सरस्वती,भगवान श्री राम की सविधि पूजन विद्यालय प्रबंधक कौशलेंद्र नारायण सिंह और सह प्रबंधिका डॉ सीमा राय के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।इस अवसर पर संगीतमय सुन्दर कांड का पाठ मानस प्रेमी,अध्यापक अध्यापिकाओं और छात्राओं ने किया।

विद्यालय प्रबंधक ने कहा कि बसंत पंचमी प्रकृति से जुड़ा पर्व है यह हमें अपने भीतर की जड़ता त्यागकर ज्ञान,प्रेम और कर्म के नव पल्लव धारण करने की प्रेरणा देती है।जैसे प्रकृति स्वयं को नित्य नया करती है वैसे मानव को भी हर दिन स्वयं को बेहतर बनाने का प्रयास करना चाहिए।कार्यक्रम में एस आर प्लेटिनम इंग्लिश स्कूल के प्रधानाचार्य आर पी सिंह सहित अध्यापक अध्यापिका छात्र-छात्राएं उपस्थित रही। सभी छात्राओं और उपस्थित जनों को भोजन प्रसाद ग्रहण कराया गया।


