spot_img
45 C
Varanasi
Sunday, May 17, 2026

Buy now

spot_img

बीडीओ आराजी लाइन ने विभिन्न गांवों में हो रहे विकास कार्यों का किया निरीक्षण

spot_img

रिपोर्ट:शुभम् शर्मा

राजातालाब/-आराजी लाइन खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह यादव ने ब्लाक क्षेत्र के पनियरा तथा आदर्श गांव नागेपुर गांव का दौरा किया।खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह यादव ने पनियरा गांव में बारात घर बनाने हेतु चिन्हित जमीन का निरीक्षण किया।

जिसके दौरान बारात घर बनाने हेतु उपयुक्त जमीन न होने से उप जिलाधिकारी राजातालाब शांतुन कुमार सिनसिनवार को इसी गांव में दूसरे जगह बारात घर हेतु जमीन चिन्हित करने हेतु अनुरोध किया।

इसके उपरांत आदर्श गांव नागेपुर में सीएसआर योजना के अंतर्गत विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।जिसमें आंगनबाड़ी भवन,ग्रामीण पुस्तकालय,स्वागत द्वार,इंटरलॉकिंग कार्य एवं नाला निर्माण कार्य का निरीक्षण किया साथ ही साथ मुख्यमंत्री आवास योजना अंतर्गत निर्माणाधीन आवासों का अवलोकन किया।

जिसके दौरान उपस्थित संबंधित विभाग के जेई को ससमय सहित गुणवत्ता के साथ कार्यों को पूरा करने हेतु निर्देश दिया।इस दौरान ग्राम प्रधान मुकेश पटेल,सारिका पांडेय, सचिव सुरजीत गुप्ता सहित संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp