एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जंसा मंडल व राजातालाब मंडल में धूमधाम से तिरंगा यात्रा निकालेंगे,ग्राम वासियों ने जगह जगह पुष्पवर्षा कर इसका स्वागत करेंगे।तिरंगा यात्रा का शुभारंभ मंगलवार को जंसा मंडल के हरपुर से मंडल अध्यक्ष जंसा डॉक्टर रमेश सिंह पटेल के नेतृत्व में शाम 3 बजे निकाला जायेगा जो भैरवतालाब होते हुए राजातालाब ब्रिज तक जायेगा जहाँ पूर्व से मुस्तैद राजातालाब मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजातालाब मंडल अध्यक्ष सुजीत कुमार पाल के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा शाम 4 बजे पुलिस चौकी कस्बा राजातालाब के सामने से शुरू होकर राजातालाब रेलवे फाटक होते हुए राजातालाब विश्वकर्मा मंदिर के समीप आकर समाप्त होगा।उपरोक्त जानकारी दोनों मंडल के मंडल अध्यक्ष सहित मंडल महामंत्री जंसा सूरज वर्मा अनिल शर्मा तथा मंडल महामंत्री राजातालाब सुरेश पटेल अनिल पांडेय सहित मंडल संयोजक कचनार जगदीश केशरी ने दी।


