spot_img
20.1 C
Varanasi
Friday, February 13, 2026

Buy now

spot_img

बीजेपी की तैयारी पूरी, पुष्पवर्षा कर होगा गृहमंत्री का वेलकम

spot_img

रिपोर्ट:एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-केन्द्रीय गृहमंत्री एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के 23 जून को दो दिवसीय काशी आगमन को लेकर बीजेपी ने रविवार को तैयारी पूरी कर ली है। गृहमंत्री के बाबतपुर एयरपोर्ट से लेकर काल भैरव मंदिर एवं फिर नदेसर स्थित होटल जाने के रास्ते के बीच 11 स्वागत प्वाइंट बनाये गये हैं। बीजेपी पदाधिकारियों ने सारे स्वागत प्वाइंट पर बीजेपी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय कर दी है। इन जगहों से जब बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का काफिला गुजरेगा तो शंखनाद, पुष्पवर्षा एवं ढोल नगाड़े के साथ उनका स्वागत होगा।राजनीतिक दृष्टि से भी खास होगा अमित शाह का दौराः केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह का राजनीतिक दृष्टि से भी दौरा बेहद खास होने वाला है। सूत्रों की माने तो वह संगठन की गतिविधियों आदि की जानकारी लेने के साथ पंचायत एवं आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर टिप्स दे सकते हैं। फिलहल उनके आगमन को लेकर बीजेपी में हलचल तेज है। काशी में अभी तक जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा नहीं हुई है जबकि कुछ माह पहले ही महानगर अध्यक्ष का चुनाव हो गया था इसको लेकर भी सबकी निगाहे अमित शाह के दो दिवसीय दौरे पर रहेगी।लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार होगा काशी आगमनः लोकसभा चुनाव 2024 के बाद पहली बार केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह का काशी आगमन होगा। पिछले साल चुनाव के पहले ही अमित शाह आये थे और पीएम नरेन्द्र मोदी के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया था। इसके बाद उनका पहली बार काशी में आगमन होगा।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp