spot_img
29.8 C
Varanasi
Wednesday, April 1, 2026

Buy now

spot_img

प्रशिक्षित टीबी चैंपियन गाँव के समुदाय में करेंगे लोगों को जागरूक

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-प्रधानमंत्री के टी बी मुक्त भारत अभियान के अनुसार एवं सेन्ट्रल टी बी डीविजन, राज्य टी बी यूनिट के आदेशानुसार इम्पैक्ट इंडिया प्रोजेक्ट के तहत वर्ल्ड हेल्थ पाटनर्स संस्था द्वारा समुदाय के लोगों में टी बी बीमारी के प्रति टी बी चैम्पियन समुदाय में जागरूकता का कार्य करेंगे।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरहुआ के प्रभारी डॉक्टर संतोष कुमार,पीपीएम नमन गुप्ता एसटीएस विवेक चौरसिया ने पीएचसी पर चयनित 17 टी बी चैम्पियन को प्रशिक्षण दिया।प्रभारी के अनुसार अपने अपने गांव के आयुष्मान आरोग्य मंदिर में समुदाय में बैठक,स्कूलों में बैठक,रोगी प्रदाता बैठक और जो टीबी मरीज दवा बीच में छोड़ दिए है उनसे मिल कर अपनी कहानी सुनाकर उनको प्रेरित कर पुनः इलाज शुरू कराने का कार्य करेंगे।समस्त आयुष्मान आरोग्य मंदिर में जो 17 टीबी मरीज दवा खा कर ठीक हो चुके हैं उन्हें टी बी चैम्पियन के रूप में चयनित गया है।जिन्हें वर्ल्ड हेल्थ पाटनर्स के सहयोग से एक दिन का प्रशिक्षण देकर ‘टी बी चैम्पियन’ के रूप में कार्य की जिम्मेदारी दी गई।

प्रशिक्षण का कार्य एनटीपी स्टाफ एवं डॉ पीयूष राय डीटीओ के सहयोग से वर्ल्ड हेल्थ पाटनर्स के डीएल सतीश सिंह व एसटीएलएस मुन्ना लाल के द्वारा किया गया।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp