एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-पुलिस आयुक्त वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा अपराधों की रोकथाम के मद्देनजर चोरी/लूट/अवैध ड्रग हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन प्रमोद कुमार के निर्देशन मे अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन नीतू कादयान के पर्यवेक्षण मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया संजीव कुमार शर्मा व प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह के नेतृत्व में रोहनिया पुलिस टीम द्वारा थाना रोहनिया पर एनडीपीएस एक्ट व अन्य धाराओं में आरोपी भोला प्रसाद (शैली ट्रेडर्स के प्रोपराइटर) पुत्र स्व रामदयाल जायसवाल निवासी ए-9/24ज कायस्थ टोला प्रहलाद घाट थाना आदमपुर काशी कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा कोडिन कफ सिरफ तस्करी करके अपराध से अर्जित सम्पत्ति लगभग 30,52,26,944 रुपये को धारा 68 एफ एनडीपीएस एक्ट (सफेमा) के तहत कार्यवाही किया गया।थाना रोहनिया में पंजीकृत कोडिन कफ सिरफ केस में विवेचना से तथ्यों से पुष्टि हुयी कि मौके से बरामद फैसाडील कफ सिरफ एबार्ट कम्पन्नी द्वारा अभियुक्त भोलाप्रसाद (शैली ट्रेडर्स के प्रोपराइटर) उपरोक्त को बेचा गया था।जिसका प्रमाण/साक्ष्य जरिए रिपोर्ट एबार्ट कम्पन्नी द्वारा दिया गया हैं।आरोपी उपरोक्त द्वारा बड़े संगठित सिंडिकेट का संचालन करते हुए उक्त कफ सिरफ का बड़े पैमानें पर अवैध तस्करी का अपराध करके उससे अर्जित लगभग 30.52,26.944 रुपया चलव अचल सम्पत्ति का अर्जन किया गया।जिसे अब तक उक्त विवेचना में चिन्हित किया जा चुका है।जिसके सम्बन्ध में धारा 68 एफ एनडीपीएस एक्ट (सफेमा) के तहत कार्यवाही किया गया।इण्डियन बैंक के एकाउन्ट नम्बर 7622620712 में रुपया 58,21,486 (डेबिट फ्रीज)।इण्डियन बैंक के एकाउन्ट नम्बर 7610396827 में रुपया 1,38,336.99 (डेबिट फ्रीज)।इण्डियन बैंक के एकाउन्ट नम्बर 8069294902 में रुपया 60,00,000 (डेबिट फ्रीज।आराजी न0 245 मौजा जगदीशपुर परगना कोलअसला तहसील पिण्डरा वाराणसी कृषि भूमि 0.1635 हे जो की भोला प्रसाद उपरोक्त के नाम से रजिस्टर्ड है।जिसकी कीमत 43,02,540 रुपये।आराजी न 234 मौजा जगदीशपुर परगना कोलअसला तहसील पिण्डरा वाराणसी कृषि भूमि 0.202 जो की भोला प्रसाद उपरोक्त के नाम से रजिस्टर्ड है जिसकी कीमत 57,13,400 रुपये।आराजी न 234 मौजा जगदीशपुर परगना कोलअसला तहसील पिण्डरा वाराणसी कृषि भूमी 0.108हे0, खाता संख्या 00206 जो की भोला प्रसाद उपरोक्त के नाम से रजिस्टर्ड है।जिसकी कीमत 43.51.182 रुपये।आवासीय खाली भूमि आराजी न 265 मौजा भरलाई वार्ड शिवपुर सदर क्षेत्रफल 252.788 वर्ग मी जो की भोला प्रसाद उपरोक्त के नाम से रजिस्टर्ड है।जिसकी कीमत 71,00,000 रुपये।प्रापर्टी मकान आराजी न0 220 है।नो 38/2-ए-63-65 तुलसीपुर भेलूपुर वाराणसी क्षेत्रफल 656.78वर्ग मी जो की भोला जायसवाल पो व शैली ट्रेडर्स के नाम से रजिस्टर्ड है।जिसकी कीमत 23 करोड़ रुपये।खुली भूमि आराजी न0 34/3 व 33 मौजा मडौली सदर वाराणसी क्षेत्रफल 669.14 वर्गमी जो की भोला जायसवाल उपरोक्त की पत्नी शारदा जायसवाल के नाम से रजिस्टर्ड है जिसकी कीमत 1,15,00,000 रुपये।आवासीय भवन क्षेत्रफल 231.01 वर्ग मी0 म0न0 सी 27/142 सी1 जगतगंज रामकटोरा वार्ड चेतगंज जो की शारदा जायवाल व वैशाली पुर्सवानी के नाम से रजिस्टर्ड है।जिसकी कीमत 1,98,00,000 रुपये।आवासीय भवन आराजी न0 647 म0न0 सी 19/15- एम-3-ए-6 हबीबपुरा लल्लापुरा वार्ड चेतगंज वाराणसी क्षेत्रफल 135.50 वर्ग मी जो की भोला जायसवाल की पत्नी शारदा जायसवाल व पुत्री प्रगति जायसवाल के नाम से रजिस्टर्ड है।जिसकी कीमत 1,05,00,000 रुपये।विवेचना के क्रम में कोडिन कफ सिरफ के तस्करी से जुड़े जघन्नय अपराधों के रोकथाम हेतु कठोरतम् विधिक कार्यवाही तथा मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त करने हेतु प्रमुख अभियुक्त भोला जयसवाल उपरोक्त की अबतक चिन्हित चल अचल सम्पत्तियों (अपराध से अर्जित) का धारा 68 एफ एनडीपीएस एक्ट (सफेमा) में कार्यवाही करते हुए कार्यवाही की नोटिस अभियुक्त को जिला कारागार सोनभद्र पर तामिल करायी गयी तथा परिजनों को नोटिस घर पर नियमानुसार समक्ष स्वतंत्र गवाहान चस्पा की कार्यवाही किया गया तथा अन्य अवैध तरीके से अर्जित चल अचल सम्पत्तियों की जानकारी की जा रही है तथा अभियुक्त भोला जयसवाल उपरोक्त को साक्ष्य के आधार पर मा० न्यायालय से निर्गत वारण्ट बी तामिल कराया गया।सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस टीम में मुख्य रूप से प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह,वरिष्ठ उप निरीक्षक घनश्याम निषाद,उप निरीक्षक भरत कुमार चौधरी एसआईटी प्रभारी,उप निरीक्षक मुकेश पाल एसआईटी टीम,उप निरीक्षक दिनेश सिंह एसआईटी टीम,उप निरीक्षक विवेक एसआईटी टीम,कांस्टेबल धर्मवीर भारती एसआईटी टीम शामिल रहे।


