एस के श्रीवास्तव विकास
वाराणसी/-हरहुआ ब्लाक सभागार में संयुक्त बीडीओ बद्री प्रसाद वर्मा के देखरेख में ग्रामप्रधान,पंचायत सहायक व सचिव की सतत विकास लक्ष्य आधारित,राष्ट्रीय पंचायत विकास सूचकांक दो विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न हुआ।

कार्यशाला में पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग के मास्टर रिसोर्स परसन विनय दुबे व सहयोगी मास्टर ट्रेनर्स पुष्पा सिंह ने गाँव से गरीबी हटाने,स्वस्थ गाँव बनाने गाँव मे सामाजिक न्याय एवं सुरक्षा का विकास और गाँव को कैसे आत्मनिर्भर बनाया जाएगा बिंदुओं सहित अन्य की जानकारी दी।

कार्यशाला में संयुक्त बीडीओ हरहुआ,प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ सन्तोष कुमार,सीडीपीओ दिलीप केसरी,सहायक विकास अधिकारी पंचायत रवि सिंह,जिला प्रधान संघ के जिलामंत्री मधुवन यादव,प्रधान गण दीपक चौहान,सोनू कुमार,जय देवी,संजीव सोमबंशी,संजय कुमार सिंह,पवन कुमार सिंह,अनवर उर्फ अन्नू,आशीष राजभर,प्रतिनिधि भगत यादव,बांके लाल कन्नौजिया,संजय कुमार,परमेश चौबे सहित अन्य प्रधान,पंचायत सहायक,मुख्यसेविका कार्यशाला में शामिल रहे।


