spot_img
26.7 C
Varanasi
Thursday, February 12, 2026

Buy now

spot_img

वरुणा नदी में मिली रहस्यमयी ‘चार आंखों वाली’ मछली देखने के लिए उमड़ा हुजूम

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-धार्मिक और ऐतिहासिक नगरी वाराणसी में एक अनोखी घटना ने लोगों को हैरत में डाल दिया है।यहां की वरुणा नदी में एक ऐसी मछली मिली है,जो आम मछलियों से बिल्कुल अलग है।यह विचित्र जीव स्थानीय लोगों के बीच कौतूहल का विषय बन गया है।इसे ‘चार आंखों वाली मछली’ बताया जा रहा है,जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुट रहे हैं।यह अनोखी मछली वरुणा नदी से निकले एक नाले में बड़ागांव क्षेत्र के कोईराजपुर गांव के पास एक मछुआरे के जाल में फंसी थी।

इस मछली की प्रजाति काफी अलग है।इसकी त्वचा पत्थर जैसी सख्त है और इसका चेहरा भी सामान्य मछलियों से बिल्कुल जुदा है।इसका मुंह नीचे की ओर है,जो इसे और भी विचित्र बनाता है।स्थानीय लोगों और विशेषज्ञों के अनुसार इस रहस्यमयी मछली को करचामा या सकरमाउथ कैटफिश कहा जाता है।यह मछली कोईराजपुर में रिंग रोड के किनारे एक पानी की टंकी में रखी गई है,जहां यह लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

एक ढाबा संचालक और गांव के लोगों ने बताया कि उन्होंने अपने जीवन में ऐसा जीव पहली बार देखा है।उन्होंने कहा,“यह मछली बहुत अजीब है।इसकी बनावट इतनी अलग है कि समझ नहीं आ रहा यह किस प्रजाति की है।इस अनोखी मछली की खोज ने वन विभाग के अधिकारियों का ध्यान भी खींचा है,हालांकि फिलहाल इस बारे में कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp